84 साल की मां ने राजस्थान में 50 साल की बेटी को किडनी दान कर फिर से दी 'ज़िंदगी'
जयपुर (राजस्थान) में 84-वर्षीय बुद्धो देवी नामक महिला ने अपनी 50 साल की बेटी गुड्डी देवी की जान बचाने के लिए उसे किडनी दान की है। डॉक्टर्स का दावा है कि अब तक 81 साल की महिला सबसे बुज़ुर्ग किडनी डोनर थी लेकिन बुद्धो ने नया रिकॉर्ड बनाया है। गौरतलब है, गुड्डी की दोनों किडनी फेल हो चुकी थीं।