85% तक रिटर्न दे सकते हैं ये स्टॉक्स, ब्रोकरेज फर्म ने दी 'BUY' रेटिंग
ब्रोकरेज फर्म JM फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज़ ने 3 स्टॉक्स पर भरोसा जताते हुए उन्हें 'बाय' की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज के मुताबिक, इन कंपनियों में 25%-85% तक का अपसाइड मिल सकता है। इनमें पॉलीकैब इंडिया, तिलकनगर इंडस्ट्रीज़ और इटरनल शामिल हैं। फर्म ने इटरनल का टारगेट प्राइस ₹400 रखा जो इसमें मौजूदा स्तर से करीब 85.2% की तेज़ी दिखाता है।