85.7% प्रीमियम पर लिस्ट होने के बाद Sathlokhar Synergys के शेयरों में लगा लोअर सर्किट
सथलोखर सिनर्जीज़ ई ऐंड सी ग्लोबल के शेयर मंगलवार को नैशनल स्टॉक एक्सचेंज में एसएमई पर 85.7% प्रीमियम के साथ ₹260 पर लिस्ट हुए जबकि इसका इशू प्राइस ₹140 था। हालांकि, बाद में कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी के शेयर गिरकर ₹247.00 के लोअर सर्किट पर पहुंच गए। ₹92.93 करोड़ का यह आईपीओ 211.13 गुना सब्सक्राइब हुआ था।