85 उड़ानों पर सिमटी Spicejet, स्टाफ को सैलरी देने में भी छूट रहे पसीने
CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पाइसजेट ने जूनियर और सपोर्ट स्टाफ़ को मई की सैलरी दे दी है जबकि कैश की कमी के कारण बाकी कर्मचारियों को किस्तों में पेमेंट किया जा रहा है। बकौल रिपोर्ट, कंपनी ने वित्तीय संकट का सामना करने की पुष्टि की है। गौरतलब है, एयरलाइन फिलहाल रोज़ाना 85 उड़ानें ही संचालित कर पा रही है।