85 वर्षीय शख्स की एमपी में गला रेतकर की गई हत्या, शव से कुछ दूरी पर कटा मिला गुप्तांग
सतना (एमपी) में रविवार को 85 वर्षीय शख्स का खून से लथपथ शव मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स की गला रेतकर हत्या किए जाने के बाद उसके गुप्तांग को भी काट दिया गया। शख्स का गुप्तांग शव से 3-4 फीट दूरी पर मिला था और परिजन ने किसी रंजिश से इनकार किया है। मामले में केस दर्ज हो गया है।