हरियाणा के पूर्व सैनिक लाल चंद ने 85 साल की उम्र में हासिल की MA की डिग्री, अब PhD की तैयारी
सिरसा (हरियाणा) के पूर्व सैनिक लाल चंद गोदारा ने 85 साल की उम्र में IGNOU से MA की डिग्री हासिल की है। उन्होंने 1200 में से 965 अंक पाए। 1962, 1965 और 1971 के युद्धों में हिस्सा ले चुके गोदारा ने 71 साल की उम्र में दोबारा पढ़ाई शुरू की थी। अब वह PhD/लॉ करने की तैयारी में हैं।