86 वर्षीय तेलुगू ऐक्ट्रेस जमुना का हुआ निधन, आंध्र के सीएम समेत कई हस्तियों ने जताया शोक
दिग्गज टॉलीवुड ऐक्ट्रेस जमुना का 86-वर्ष की उम्र में शुक्रवार को हैदराबाद में निधन हो गया। ऐक्ट्रेस के निधन पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने शोक जताया। वहीं, अभिनेता जूनियर एनटीआर ने ट्वीट किया, "अभिनेत्री जमुना लगभग 30 वर्षों तक तेलुगू इंडस्ट्री की महारानी रहीं। कई यादगार फिल्मों से उन्होंने अपने अभिनय की गहरी छाप छोड़ी।"