86 वर्षीय पूर्व बीजेपी विधायक को राजस्थान में रेप के मामले में हुई 10 साल की जेल
राजस्थान के नागौर की एक अदालत ने पूर्व बीजेपी विधायक भंवरलाल राजपुरोहित (86) को 20 साल पुराने रेप के मामले में 10 साल की जेल की सज़ा सुनाई है। पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया था कि 2002 में वह राजपुरोहित के घर पानी लेने गई थी और तभी उसका रेप हुआ था जिसके बाद वह गर्भवती हो गई थी।