89 किलो वज़न घटाने के बावजूद स्वस्थ महसूस नहीं करती फिटनेस इन्फ्लुएंसर, बताई अपनी समस्याएं
फिटनेस इन्फ्लुएंसर प्रांजल पांडे ने कहा है कि वह 89 किलोग्राम वज़न कम करने के बावजूद स्वस्थ महसूस नहीं करतीं। प्रांजल के मुताबिक, 154 किलोग्राम से घटकर 65 किलोग्राम वज़न होने के बावजूद वह सिरदर्द, माइग्रेन, पीसीओएस, एंडोमेट्रिओसिस और पेट संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं। उन्होंने कहा, "6 माह से पीरियड्स नहीं हुए...ब्लोटिंग और क्रैम्स से जूझ रही हूं।"