8वें केंद्रीय वेतन आयोग ने नई दिल्ली और पुणे में मीटिंग के शेड्यूल किए जारी
8वें वेतन आयोग ने वेतन, पेंशन और भत्तों पर चर्चा के लिए यूनियन और संगठनों से नई दिल्ली और पुणे में मीटिंग के शेड्यूल जारी किए हैं। नई दिल्ली में 28, 29 व 30 अप्रैल को और पुणे में 4-5 मई को मीटिंग्स होगी। इनमें सैलरी, पेंशन, भत्ते, छुट्टियों, सेवा-शर्तों और अन्य मुद्दों पर केंद्रीय कर्मियों की राय ली जाएगी।