8वीं के बाद छोड़ा स्कूल, 16 की उम्र में बनाया ऐप और अब हर्षिता ने अमेरिका में मचाया धमाल
सहारनपुर (यूपी) की 25-वर्षीय हर्षिता अरोड़ा दुनिया के सबसे सफल स्टार्टअप एक्सेलेरेटर 'Y-Combinator' में जनरल पार्टनर बन गई हैं। वह अमेरिका स्थित 'YC' की सबसे कम उम्र की विज़िटिंग पार्टनर रह चुकी हैं। हर्षिता ने 13-वर्ष की उम्र में कोडिंग शुरू की और 16-वर्ष में पहला ऐप बनाया था। 'न्यूज़-18' के मुताबिक, उन्होंने 8वीं के बाद स्कूल छोड़ दिया था।