8वें नंबर के बल्लेबाज़ के लिए सबसे बड़े ODI स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा
पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ लाहौर में इतिहास रच दिया। उन्होंने नंबर-8 पर बल्लेबाज़ी करते हुए 96-गेंदों में नाबाद 113-रन बनाए जो पुरुष ODI में इस नंबर पर किसी बल्लेबाज़ का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। पाकिस्तान ने 154/9 के स्कोर के बाद 242-रन का लक्ष्य हासिल कर एक विकेट से मैच जीत लिया।