8वीं पास को भी ₹70,000 में मेडिकल की फर्ज़ी डिग्री दे रहा था गुजरात का गिरोह, हुआ भंडाफोड़
गुजरात पुलिस ने सूरत में मेडिकल की फर्ज़ी डिग्रियां देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह 8वीं पास लोगों को भी मेडिकल की डिग्रियां देता था और हर एक से ₹70,000 चार्ज करता था। गिरोह के पास 1,200 फर्ज़ी डिग्रियों का डेटाबेस था। पुलिस ने इस गिरोह से डिग्रियां खरीदने वाले 14 फर्ज़ी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है।