8वें वेतन आयोग ने बढ़ाई मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन
8वें वेतन आयोग ने मेमोरेंडम (सुझाव-पत्र) जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 मई 2026 कर दी है। नैशनल काउंसिल (JCM) की मांग पर विचार करते हुए आयोग ने यह फैसला लिया है। हालांकि, आयोग ने स्पष्ट किया है कि पेपर-आधारित मेमोरेंडम, हार्ड कॉपी, पीडीएफ या ईमेल के ज़रिए भेजे गए मेमोरेंडम पर विचार नहीं किया जाएगा।