8वें वेतन आयोग में 24 महीने का एरियर मिलने पर केंद्रीय कर्मचारियों को लगेगा टैक्स का झटका?
8वें वेतन आयोग 2027 में लागू होने पर केंद्रीय कर्मचारियों को 18-24 महीने का एरियर मिल सकता है। हालांकि, एकमुश्त बड़ी रकम मिलने से टैक्स बढ़ने की चिंता भी है। बकौल विशेषज्ञ, एरियर मिलने वाले साल में उसपर टैक्स लगेगा लेकिन आयकर अधिनियम की धारा-89(1) के तहत राहत का दावा कर कर्मचारी अतिरिक्त टैक्स बोझ को कम कर सकते हैं।