8वें वेतन आयोग में क्या सच में 4 गुना हो जाएगी बेसिक सैलरी? जान लें फिटमेंट फैक्टर का हिसाब
8वें वेतन आयोग में कर्मचारी संगठनों ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। अगर इसे मंज़ूरी मिलती है तो न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 से बढ़कर ₹68,940 हो सकती है लेकिन यह सिर्फ मांग है और सरकार ने अभी मंज़ूरी नहीं दी है। वहीं, बेसिक सैलरी के 3.83 गुना होने का मतलब पूरी सैलरी का 4 गुना होना नहीं है।