8वीं कक्षा के छात्र मयंक बने केबीसी के सबसे कम उम्र के करोड़पति

महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के 8वीं कक्षा के छात्र मयंक ने केबीसी-15 में ₹1 करोड़ जीते हैं और वह शो के सबसे कम उम्र के करोड़पति प्रतिभागी बन गए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'X' पर लिखा है, "मयंक ने केबीसी जूनियर में अपने ज्ञान और कौशल से ₹1 करोड़ की राशि जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।"

Load More