8वीं के छात्र का यूपी के सरकारी स्कूल के हॉस्टल में फंदे से लटका मिला शव
बस्ती (उत्तर प्रदेश) के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के हॉस्टल में शनिवार को 8वीं के एक छात्र का शव पंखे पर फंदे से लटका मिला। बकौल पुलिस, कमरा अंदर से बंद था और प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। संयुक्त निदेशक (शिक्षा) पी.के. त्रिपाठी ने कहा, "निष्पक्ष जांच कराई जाएगी...पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित सभी सबूत जुटा रही है।"