9,000 कर्मचारियों को नौकरी से हटाएगी तंबाकू बनाने वाली कंपनी
लंदन स्थित दुनिया की सबसे बड़ी तंबाकू कंपनियों में से एक ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको इस साल दुनियाभर में 9,000 लोगों को नौकरी से हटाएगी। कंपनी सीधे तौर पर लगभग 5,500 नौकरियां कम करेगी और 3,500 पदों को एक्सेंचर जैसी बाहरी (थर्ड-पार्टी) कंपनियों में शिफ्ट किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने बताया कि अमेरिका में उसके बिज़नेस में कोई छंटनी नहीं होगी।