9.51 कैरेट नीले रंग का बेशकीमती हीरा 'मेलन ब्लू' होगा नीलाम, ₹200 करोड़ है अनुमानित कीमत
'न्यूज़बाइट' के अनुसार, जिनेवा में क्रिस्टीज़ नीलामीघर द्वारा 11 नवंबर को नीले रंग का दुर्लभ और बेशकीमती हीरा नीलाम किया जाएगा जिसकी अनुमानित कीमत ₹100 करोड़ से ₹200 करोड़ के बीच लग सकती है। इस हीरे का नाम 'मेलन ब्लू' है और यह 9.51 कैरेट का है। वर्तमान में यह हीरा एक अंगूठी में जड़ा हुआ है।