9 गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों ने आरबीआई को अपना पंजीकरण प्रमाणपत्र किया वापस
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को कहा कि 9 गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) ने आरबीआई को अपना पंजीकरण प्रमाणपत्र (सीओआर) वापस कर दिया। बकौल रिपोर्ट्स, 5 एनबीएफसी ने गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान कारोबार से बाहर होने की वजह से जबकि 3 ने अपंजीकृत प्रमुख निवेश कंपनी (सीआईसी) के लिए निर्धारित मानदंडों को पूरा करने के बाद प्रमाणपत्रों को लौटाया है।