9 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता महतो स्ट्रेचर पर रांची विधानसभा मार्च में हुए शामिल

रांची (झारखंड) में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो करीब 9-दिनों से भूख हड़ताल पर होने के बावजूद सोमवार को JPSC-JSSC उम्मीदवारों के विधानसभा घेराव मार्च में शामिल हुए। ऐम्बुलेंस से विरोध स्थल पर पहुंचे और स्ट्रेचर पर आगे बढ़े महतो ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को अधिकारी रोक नहीं पाएंगे। उन्होंने झारखंड सरकार से उनकी मांगें मानने की मांग की।

Load More