9 दिन में दोगुना हुआ पैसा; 99% से ज़्यादा उछला ₹20 से कम का छोटकू शेयर
लेदर ऐंड लेदर प्रोडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी सुपर टेनरी लिमिटेड के शेयर गुरुवार को BSE में 5% उछलकर ₹13.75 पर पहुंच गए। सुपर टेनरी के शेयर 9 दिन में 99% से अधिक चढ़ गए हैं और इस अवधि में ₹6.90 से बढ़कर ₹13.75 पर पहुंच गए हैं। वहीं, इस दौरान शेयरों ने निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है।