9 पसलियां टूटीं, सर्जरी हुई; मेडिकल सपोर्ट के साथ NEET एग्ज़ाम देने पहुंची छात्रा

कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में रविवार को सृष्टि दुबे नामक छात्रा मेडिकल सपोर्ट के साथ नीट यूजी-2026 एग्ज़ाम देने पहुंची। 7 दिन पहले सड़क हादसे में सृष्टि की 9 पसलियां टूट गईं, सर्जरी करनी पड़ी और फेफड़ों में गंभीर चोट के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। परीक्षा-केंद्र पर उनके लिए अलग कमरे, मेडिकल स्टाप और ऐम्बुलेंस की व्यवस्था की गई।

Load More