9 में से 1 भारतीय को हो सकता है कैंसर का खतरा: अपोलो अस्पताल की रिपोर्ट
देश में कैंसर के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि 9 में से 1 भारतीय में कैंसर का खतरा हो सकता है। अपोलो हॉस्पिटल्स की हेल्थ ऑफ नेशन रिपोर्ट के मुताबिक, "भारत दुनिया की कैंसर राजधानी है। 2020 में सालाना कैंसर के मामलों की संख्या 14 लाख थी जो 2025 तक बढ़कर 15.7 लाख हो जाएगी।"