भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों के लिए 9 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सोमवार को अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है। सोमवार से बुधवार तक केरल में, मंगलवार व बुधवार को ओडिशा में और बुधवार को झारखंड में भारी बारिश की संभावना है।