9 रन के भीतर गिरे भारत के अंतिम 4 विकेट, महिला वनडे में बांग्लादेश ने पहली बार टाई कराया मैच
भारत-बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की महिला वनडे सीरीज़ तीसरा वनडे टाई होने के बाद 1-1 की बराबरी पर छूटी। मैच के दौरान एक समय भारत का स्कोर 216/6 था लेकिन 9 रन के भीतर भारत ने अंतिम 4 विकेट गंवा दिए। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बांग्लादेश ने फरगाना हक के 107(160) की मदद से 225/4 का स्कोर बनाया था।