9 राज्यों में बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी की सूची
भारतीय मौसम विभाग ने गुजरात, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट वाले क्षेत्र के कुछ इलाकों में 14 जुलाई तक अत्यंत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। वहीं, दक्षिण कर्नाटक के अंदरूनी हिस्से, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में 12-15 जुलाई तक बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।