9 लाख बैंक कर्मचारी 1 हफ्ते में 5 दिन काम करने की मांग को लेकर 27 जून को हड़ताल पर जाएंगे
बैंक के तकरीबन 9 लाख कर्मचारी एक हफ्ते में 5 दिन काम, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर 27-जून को हड़ताल पर जाएंगे। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव ने कहा, "बेहतर स्वास्थ्य और काम व जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए एक हफ्ते में 5 दिन काम करना हमारी एक मूलभूत मांग है।"