9 वर्षीय बच्ची का राजस्थान में युवक ने किया रेप, हत्या कर शव के 10 टुकड़े किए
उदयपुर (राजस्थान) में 9 वर्षीय बच्ची का अपहरण करने के बाद उसका रेप करने और हत्या कर शव के 10 टुकड़े करने के आरोप में कमलेश नामक युवक को हिरासत में लिया गया है। बकौल पुलिस, बच्ची का क्षत-विक्षत शव एक खंडर मकान में मिला था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने घर में बच्ची का रेप किया था।