9 वर्षीय बेटी का कई बार रेप करने के आरोप में महाराष्ट्र में शख्स गिरफ्तार
नागपुर (महाराष्ट्र) पुलिस ने बताया है कि 9-वर्षीय बच्ची का रेप करने के आरोप में उसके 30-वर्षीय पिता को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपी ने कथित तौर पर 2 महीने में कई बार बच्ची का यौन शोषण किया। आरोपी मूल रूप से बिहार का निवासी है और उसके खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।