9 वर्षीय लड़के के फेफड़े से निकाली गई सुई, ओडिशा के अस्पताल ने जारी कीं तस्वीरें

भुवनेश्वर (ओडिशा) स्थित एम्स के डॉक्टरों ने एक 9 वर्षीय लड़के के फेफड़े से करीब 4 सेंटीमीटर लंबी सिलाई की सुई निकाली है। अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञों ने 'ब्रोंकोस्कोपी' से सुई निकाली और तस्वीरें जारी की हैं। यह पहली बार है जब ओडिशा के किसी बाल रोग केंद्र में बिना ओपन सर्जरी के ऐसी नुकीली चीज़ निकाली गई है।

Load More