9 वर्षीय लड़की के साथ यूपी में 2 नाबालिग लड़कों ने किया रेप, बनाया वीडियो
पुलिस ने बताया है कि मथुरा (उत्तर प्रदेश) के एक गांव में परिवारवालों की अनुपस्थिति में 2 नाबालिग लड़कों ने कथित तौर पर एक 9-वर्षीय लड़की के साथ रेप किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने रेप का वीडियो बनाया और पीड़िता द्वारा किसी को इसके बारे में बताने पर यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।