9 विश्वविद्यालयों के वीसी ने इस्तीफे वाले केरल गवर्नर के आदेश को हाईकोर्ट में दी चुनौती
केरल के 9 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों (वीसी) ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा इस्तीफा मांगने वाले आदेश को केरल हाईकोर्ट में चुनौती दी है। अदालत ने कुलपतियों की याचिकाओं पर सुनवाई करने के लिए सोमवार शाम 4 बजे विशेष बैठक बुलाई है। गौरतलब है, राज्यपाल द्वारा जारी आदेश में कुलपतियों से सोमवार सुबह 11:30 बजे तक इस्तीफा मांगा गया था।