9 सितंबर से शुरू हो रहे सप्ताह में 13 नए आईपीओ खुलने जा रहे हैं जिनमें 4 मेनबोर्ड और 9 एसएमई आईपीओ शामिल हैं। बजाज हाउसिंग फाइनेंस, टॉलिंस टायर्स और क्रॉस का आईपीओ 9 सितंबर को खुलेगा और 11 सितंबर को बंद होगा जबकि पीएन गाडगिल ज्वेलर्स का आईपीओ 10 सितंबर को खुलेगा और 12 सितंबर को बंद होगा।