9 साल का रिश्ता, सच्चाई जानने पर युवती ने किया ब्रेकअप; शख्स ने फूंकीं उसके पिता की गाड़ियां
बेंगलुरु में रविवार को एक शख्स ने अपनी पूर्व प्रेमिका के पिता की कई गाड़ियों में कथित तौर पर आग लगा दी। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी के हिस्ट्रीशीटर होने की जानकारी होने पर युवती ने कुछ दिन पहले उससे ब्रेकअप कर दिया था जिसके लिए वह उसके पिता को ज़िम्मेदार मानता था। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज किया है।