9 साल की बच्ची लापता होने के बाद यूपी के जंगल में निर्वस्त्र पड़ी मिली, रेप की आशंका
अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मौसी के घर से लापता होने के एक दिन बाद एक 9-वर्षीय लड़की जंगल में बेहोशी की हालत में निर्वस्त्र पड़ी मिली है। बकौल पुलिस, लापता होने के वक्त बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर रेप का मामला दर्ज किया गया है।