9 सालों में 50 से ज़्यादा बार नॉर्थ ईस्ट गए पीएम मोदी: लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्थ ईस्ट को मुख्यधारा में लाए और वह 9 सालों में 50 से ज़्यादा बार नॉर्थ ईस्ट गए।" उन्होंने आगे कहा, "अविश्वास प्रस्ताव गिरने वाला है, हम पर जनता का विश्वास है। नॉर्थ ईस्ट में कागज़ी शांति नहीं है, इसके पीछे रणनीति है...हमने काम किया है।"