90% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ VL Infraprojects का आईपीओ, लगा अपर सर्किट

वीएल इन्फ्राप्रोजेक्ट्स के शेयर मंगलवार को नैशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लैटफॉर्म पर 90% प्रीमियम के साथ ₹79.80 पर लिस्ट हुए जबकि इसका इशू प्राइस ₹42 प्रति शेयर था। कारोबारी सत्र के दौरान यह शेयर उछलकर ₹83.75 के अपर सर्किट पर पहुंच गया। गौरतलब है कि ₹18.52 करोड़ का यह आईपीओ ओवरऑल 636 गुना से ज़्यादा सब्सक्राइब हुआ था।

Load More