90% प्रीमियम पर लिस्ट हुए सहस्र इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर, पहले दिन करीब दोगुना हुआ निवेश
सहस्र इलेक्ट्रॉनिक्स सॉल्यूशंस के शेयर शुक्रवार को एनएसई के एसएमई प्लैटफॉर्म पर 90% प्रीमियम के साथ ₹537.70 पर लिस्ट हुए जबकि इसका इश्यू प्राइस ₹283 था। कंपनी में निवेश करने वाले लोगों का पैसा लिस्टिंग के पहले ही दिन लगभग दोगुना हो गया है। कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी के शेयर 5% उछलकर ₹564.55 के अपर सर्किट पर पहुंच गए।