90% प्रीमियम पर लिस्ट होने के बाद इंडियन फॉस्फेट के शेयरों में लगा लोअर सर्किट

इंडियन फॉस्फेट लिमिटेड के शेयर मंगलवार को नैशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लैटफॉर्म पर 90% प्रीमियम के साथ ₹188.10 पर लिस्ट हुए जबकि इसका इश्यू प्राइस ₹99 था। हालांकि, कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी के शेयर गिरकर ₹178.70 के लोअर सर्किट पर पहुंच गए। गौरतलब है, ₹67.36 करोड़ का यह आईपीओ ओवरऑल 267.89 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

Load More