90% प्रीमियम पर लिस्ट होने के बाद राजपूताना बायोडीज़ल में लगा अपर सर्किट, दोगुना हुआ निवेश

राजपूताना बायोडीज़ल के शेयर मंगलवार को एनएसई के एसएमई प्लैटफॉर्म पर 90% प्रीमियम के साथ ₹247 पर लिस्ट हुए जबकि इसका इश्यू प्राइस ₹130 था। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में ही 5% उछलकर ₹259.35 के अपर सर्किट पर पहुंच गए। 718 गुना सब्सक्राइब हुए इस आईपीओ के शेयर ने पहले ही दिन निवेशकों का मुनाफा दोगुना कर दिया है।

Load More