90 के दशक में अभिनेता 1 फिल्म से जितना कमाते थे उतना मैं 15 फिल्मों में कमा पाती थी: रवीना

अभिनेत्री रवीना टंडन ने कहा है कि 90 के दशक में बॉलीवुड में अभिनेत्रियों को बहुत कम पैसे मिलते थे। उन्होंने कहा, "जितना (अभिनेता) एक फिल्म में कमाते थे उतना मैं 15 फिल्मों में कमा पाती थी।" रवीना ने कहा, "उन दिनों आमिर और सलमान चुनिंदा फिल्में करते थे जबकि अभिनेत्रियां कई और हीरो के साथ काम करती थीं।"

Load More