90 लड़कियों व महिलाओं से रेप करने वाले को दक्षिण अफ्रीका में मिली 42 आजीवन कारावास की सज़ा
दक्षिण अफ्रीका की एक अदालत ने 2012-2021 के बीच 90 लड़कियों व महिलाओं से रेप करने वाले एक सीरियल रेपिस्ट को 42 आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है। 40-वर्षीय शख्स कभी-कभी बच्चों को उसे रेप करते हुए देखने के लिए मजबूर करता था। शख्स ने 2021 में गिरफ्तारी के दौरान पुलिस की गोलीबारी में अपना पैर खो दिया था।