90-वर्षीय महिला के मानहानि केस को कोर्ट ने 2046 तक के लिए टाला, कहा- अहम की लड़ाई
बॉम्बे हाईकोर्ट ने 90-वर्षीय तारिणीबहन देसाई द्वारा दायर मानहानि केस 2046 तक के लिए टाल दिया है और इसे 'जीवन के अंतिम पड़ाव पर' दो पक्षों के बीच 'अहंकार की लड़ाई' बताया। आवास विवाद को लेकर सोसायटी के सदस्यों के खिलाफ 2017 में दायर इस मुकदमे में कोर्ट ने बिना शर्त माफी मांगने को कहा था लेकिन देसाई नहीं मानीं।