90 साल पुराने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अपनी हिस्‍सेदारी बेचेगी सरकार

1935 में स्थापित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में सरकार अपनी हिस्सेदारी कम करेगी। बैंक के एमडी-सीईओ निधु सक्सेना के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में पूंजी जुटाने के एक और चरण के बाद बैंक में सरकार की हिस्‍सेदारी 75% से कम हो जाएगी। दरअसल, प्रतिभूति अनुबंध (विनियमन) नियमों के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में न्यूनतम 25% सार्वजनिक शेयरधारिता होनी चाहिए।

Load More