बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी मंगलवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 930 अंक लुढ़ककर 80,220.72 अंक पर जबकि निफ्टी 309 अंक गिरकर 24,472.10 अंक पर बंद हुआ। गौरतलब है कि इस दौरान सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही और सर्वाधिक गिरावट महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयरों में रही।