बीएसई का सेंसेक्स शुक्रवार को 899.62 अंक चढ़कर 59,808.97 पर बंद हुआ। वहीं, इस दौरान एनएसई का निफ्टी 272.45 अंक चढ़कर 17,594.35 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से सबसे ज़्यादा तेज़ी एसबीआई (5.11%) व भारती एयरटेल (3.30%) के शेयरों में रही और कारोबारी सत्र के दौरान अदाणी समूह की कई कंपनियों के शेयरों में अपर सर्किट लगा।