900 कर्मचारियों को हटाने वाला CEO अब खुद मांग रहा नौकरी, कहा- ₹95 के वेतन में भी काम कर लूंगा
Better.com के पूर्व CEO विशाल गर्ग ने कंपनी से दोबारा उन्हें काम पर रखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जबतक कंपनी मुनाफे में नहीं आती वह सालाना $1 यानी कि ₹95 के वेतन पर भी काम करने को तैयार हैं। गौरतलब है कि गर्ग ने 79 सेकेंड की वीडियो कॉल में 900 कर्मचारियों की छंटनी कर दी थी।