वैश्विक शेयर बाज़ारों में गिरावट के बीच बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स 927.74 अंक टूटकर 59,744.98 पर बंद हुआ। वहीं, इस दौरान एनएसई का निफ्टी 272.40 अंक गिरकर 17,554.30 पर बंद हुआ। गौरतलब है, सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 29 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही और सर्वाधिक गिरावट बजाज फाइनेंस और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयरों में रही।